COVID-19 updates 24 घंटों में केरल में सबसे अधिक मामले, कुल 78 लाख पार

COVID-19 updates : भारत में केरल (Kerala) में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस (Covid-19) के सबसे अधिक 8511 नए मामले सामने आए हैं और भारत में कोरोना के कुल मामले 78 लाख के पार चले गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 अक्टूबर को तड़के 01 बजकर 17 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in India) की संख्या 78 लाख 13 हज़ार 668 हो गई है।

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (Covid 19 India) के 53,935 नए मामले सामने आए हैं।

इससे पहले देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) से सामने आ रहे थे लेकिन अब केरल देश में 24 घंटों में नए संक्रमितों की संख्या में पहले स्थान पर है। वहीं महाराष्ट्र में बीते चौबीस घंटों 7347 मामले ही सामने आए हैं ।

COVID-19 के बीते चौबीस घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां 5356 नए मामले सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की पड़ताल करते हैं:
बीते 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 3765
तमिलनाडु में 3057
दिल्ली में 4086
पश्चिम बंगाल में 4143
उत्तर प्रदेश में 2202
छत्तीसगढ़ में 2450 नए मामले सामने आए हैं।

सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए है।

देश में सबसे कम मामले दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव से आए हैं जहां बीते 24 घंटों में मात्र 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि मिजोरम में यह संख्या 18 है।

अब मौत के आंकड़ों की बात करते हैं। बीते 24 घंटों में मिजोरम में एक की मौत नहीं हुई जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में एक.एक मौत हुई है।

देश में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई है वहां बीते 24 घंटों में 184 लोग कोरोनावायरस के शिकार हुएहैं। महाराष्ट्र में ही सबसे अधिक मौतें मुंबई में हुई है। बीते 24 घंटों में मुंबई में 48 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई है।

महाराष्ट्र में अब तक कुल मामले 16,32,544 हो गए हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 8,00,684, कर्नाटक में 7,93,907, तमिलनाडु में 7,03,250, उत्तर प्रदेश में 4,66060, केरल में 3,77,835, दिल्ली में 3,48,404 और पश्चिम बंगाल में 3,41,426 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

बिहार (Bihar) की बात करें तो वहां पर अब तक कुल 2,10,389 लोग संक्रमित हो चुके हैं और कोरोना से 1034 लोगों की मौत हो गई है।
बिहार में बीते 24 घंटों में 1093 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है। बिहार में ठीक होने वालों की संख्या 1241 है वहां अभी भी 10,917 सक्रिय मामले हैं।

अब देश के उन राज्यों के आँकड़ों देखें जहाँ कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले हैं :

COVID-19