Covid-19 updates: 46 हज़ार से अधिक लोग बीते 24 घंटे में संक्रमित

Covid-19 updates: भारत में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 79 लाख से अधिक हो गई है लेकिन 46 हज़ार से अधिक लोग बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 09 नवंबर को पूर्वाह्न जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 85 लाख 53 हजार 864 लोग कोरोनावायरस (coronavirus) से संक्रमित हो चुके हैं जो दुनिया में संक्रमितों का लगभग 10 प्रतिशत है।

भारत में कोरोना (corona India) संक्रमण के सर्वाधिक मामले बीते 24 घंटे में 7745 दिल्ली से आए हैं तथा दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां 5585 लोग संक्रमित पाए हैं।

दिल्ली (Delhi) में अब तक 4,38,529 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और अस्पतालों में अभी 41,857 लोग इलाज करा रहे हैं।

दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,89,683 हो गई है और बीते 24 घंटे में दिल्ली में 6,069 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 77 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या 6,989 तक पहुंच गई है।

बीते 24 घंटे में केरल में जहां 5,440 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या 4,86,110 हो गई है।
केरल में स्वस्थ होने वालों की तादाद 6,853 है और अब तक केरल में कुल 4,02,477 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

केरल के अस्पतालों में 81,824 लोग इलाज करा रहे हैं। मौत के आंकड़ों की बात करें तो केरल में बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई है और 1693 लोग अब तक मौत के शिकार हो चुके हैं।

अब बात करते हैं महाराष्ट्र (Maharashtra) की। इस राज्य ें में बीते घंटे में 5585 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 17,19,858 तक पहुंच गई है।

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 125 लोगों की मौत हुई है जो देश में सर्वाधिक है। यहां पर मरने वालों की कुल संख्या 45,240 है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 8,232 लोग स्वस्थ हो गए हैं और अब तक 15,77,322 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र के अस्पतालों में 96,372 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

बीते चौबीस घंटे में देश में राज्यवार मरने वालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कर्नाटक में 22, आंध्र प्रदेश में 12, तमिलनाडु में 20, उत्तर प्रदेश में 26, केरल में 24, दिल्ली में 77, पश्चिम बंगाल में 59 लोगों की मौत हुई है।

देश में कुछ राज्य ऐसे हैं जहां एक करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोनावायरस के लिए परीक्षण हो चुके हैं इनमें उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख, तमिलनाडु में 1.10 करोड़ और बिहार में 1.20 करोड़ हैं।

देश में कोरोना (COVID-19) संक्रमण के मामले देखें तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर बना हुआ है। महाराष्ट्र में जहां 17,19,858 लोग को संक्रमित हो चुके हैं लेकिन टेस्ट की संख्या वहां अभी भी 94.40 लाख ही है।

बीते 24 घंटे में जिन राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है उनमें मिजोरम, दादरा और नगर हवेली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्य हैं।

देश में एकमात्र दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार दीप समूह हैं जहां बीते 24 घंटों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

अब देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों पर एक नज़र:

covid-19