covid-19

COVID-19 updates: भारत में COVID-19 के मामले साढ़े सात लाख से अधिक

COVID-19 updates: भारत में कोरोनावायरस  (COVID-19 in India) के मामले में साढ़े सात लाख से अधिक हो गए हैं किन्तु स्वस्थ होकर लौटने वालों की तादाद भी 4,76,554 हो गई है।

भारत में एक ओर कोरोनावायरस  (COVID-19) के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं ठीक होने वाले भी अधिक है।

गुरूवार 9 जुलाई को तड़के 01:07 बजे जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना (COVID-19)  के कुल मरीजों की संख्या अब तक 7,69,052 हो गई है।

इस समय देशभर के अस्पतालों में 2,71,254 लोग अपना इलाज करा रहे हैं जबकि 4,76,554 लोग स्वस्थ होकर अपने घर को लौट चुके हैं ।

देशभर में कोरोना (COVID-19)  से अब तक 21,144 लोगों की मौत (deaths)  हो चुकी है।

बुधवार 8 जुलाई को बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना (COVID-19)  से संक्रमित होने वालों की संख्या 25,559 रही जबकि 19,509 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौटे।

कोरोना से संक्रमित सबसे अधिक लोग महाराष्ट्र (Maharashtra) में है जहां यह संख्या 2,23,724 तक पहुँच गई है।

आज भी देश में कोरोना (COVID-19) से संक्रमित होने वालों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र में ही रहे जहां 6,603 लोग संक्रमित हुए हैं। दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहां 3756 संक्रमित हुए जबकि दिल्ली में कोरोना (COVID-19) से 2033 लोग संक्रमित हुए।

कोरोना से मौत के आँकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा लोग अब तक महाराष्ट्र में 9448 हुए है और बुधवार को  वहां 198 लोग कोरोनावायरस से मौत के शिकार हुए हैं।

देश में अब तक 1,04,73,771 नमूनों की जांच की गई।

मुंबई(MUMbai) में कोरोना (COVID-19) से संक्रमित की संख्या 87,856 हो गई है और मरने वालों की तादाद 5064 है। दूसरा स्थान ठाणे का है जहां 52733 लोग संक्रमित हुए हैं और मरने वालों की तादाद 1417 तक पहुंची है।

राज्यों में दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहां 122350 लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे स्थान पर दिल्ली (Delhi) है जहां 104864 लोग संक्रमित हुए हैं ।

कुछ अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इसप्रकार है

गुजरात में 38419

उत्तर प्रदेश में 31156

तेलंगाना में 29536

कर्नाटक में 28877

पश्चिम बंगाल में 24823

आंध्र प्रदेश 22259

राजस्थान 22063

हरियाणा 18690

मध्य प्रदेश 16036

असम 14033

बिहार 13174

ओड़िशा 10624

जम्मू-कश्मीर 9261

पंजाब 6907

केरल 6196

छत्तीसगढ़ 3526

उत्तराखंड 3258

झारखंड 3134

गोवा 2039

त्रिपुरा 1773

मणिपुर 1435

पुदुचेरी 1151

हिमाचल प्रदेश 1101

लद्दाख 104 7

नागालैंड 657

चंडीगढ़ 507

दादरा नगर हवेली 442

अरुणाचल 287

मिजोरम 203

अंडमान निकोबार 149

सिक्किम 133

मेघालय 100