Cyclone FANI_ Modi

चक्रवाती तूफान फोनी से ओड़िशा में 38 मरे, मोदी ने हवाई सर्वे किया

ओडिशा में भीषण चक्रवात  फोनी Extremely severe Cyclon Fani  के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। पुरी से सबसे ज्यादा मौतें मयूरभंज और खुर्दा जिले में हुई हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  ओडिशा के चक्रवात फोनी Cyclon Fani से प्रभावित जिलों  पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर में हवाई सर्वेक्षण  से स्थिति का जायजा लिया।

ओडिशा के चक्रवात फोनी  Cyclon Fani   प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता  दी जाएगी।

यह घोषणा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मई, सोमवार को ओडिशा के चक्रवात फोनी Cyclon Fani   से  प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद की।

केंद्र ने इससे पहले राज्य के लिए 381 करोड़ रुपए की अग्रिम सहायता राशि जारी की थी।

टीवी फोटो : प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर  6 मई, 2019 को चक्रवात फोनी से प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए। साथ में हैं ओड़िशा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक।

हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओड़िशा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और राहत और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए किये जारहे कार्य का जायजा लिया।

पत्रकारों से बात करते हुए प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र ओडिशा में सामान्य स्थिति कार्य के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, नुकसान और क्षति की सीमा का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम जल्द ही राज्य का दौरा करेगी।

मोदी ने चक्रवात फोनी  Cyclon Fani  के कारण मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये मुआवजे का वादा किया।

उन्होंने जानमाल के नुकसान से बचने के लिए तटीय इलाकों को खाली करने में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

संकट के समय में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए, मोदी ने कहा, भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए एक दीर्घकालिक योजना तैयार की जाएगी।