Train accident

उत्तर प्रदेश में डंपर से रेल की टक्कर, 74 लोग घायल

नई दिल्ली, 23 अगस्त  (जनसमा)| उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में तड़के 2 :50 बजे आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस मानव रहित फाटक पर डंपर से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।  आकाशवाणी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गृह सचिव अरविंद कुमार ने  जानकारी दी कि 74 लोग घायल हुए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन की टक्कर के बाद बोगियां पटरी से उतर गई। आज़मगढ़ से  आरही यह रेल अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच रात 2 बजकर 50 मिनट पर एक डंपर के साथ टकरा गई। राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

इटावा में सैफाई और आसपास के अस्पतालों में घायलों का इलाज होरहा है। कानपुर, इलाहाबाद और टूंडला से दुर्घटना
स्थल पर राहत गाड़ियों को भेजा गया है।

न्यूज चैनलों के अनुसार मानव रहित क्रॉसिंग पर डंपर पहले से फंसा हुआ थाए लेकिन ट्रेन के चालक को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी।

रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर  से दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की जासकती है।

कानपुर संख्या 05122323015, 05122323016, 05122323018 है।
इलाहाबाद – 05322408149, 05322408128
टुंडला – 05612220337, 05612220338
इटावा – 05688266382, 05688266383
अलीगढ़ – 05712403458, 05712403055
लखनऊ – 05222635677
आजमगढ़ – 9 9 848439 9 2
गोरखपुर – 9794845 9 55
नई दिल्ली – 01123342954, 01123341074