Goel

दिल्ली में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय स्थापित किया जाएगा

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय स्थापित किया जा रहा है। यह संग्रहालय युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से बनाया जारहा है। संग्रहालय का उद्देश्य देश में खेलों को लोकप्रिय बनाना है।

संग्रहालय में खेल के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों काे प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही इसमें पारंपरिक खेलों पर भी ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

खेल मंत्री विजय गोयल ने सभी भूतपूर्व और वर्तमान खिलाड़ी और जनता से राष्ट्रीय खेल संग्रहालय में स्थायी प्रदर्शन के लिए किसी भी यादगार वस्तु के योगदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान को मान्यता दी जायेगी और उसे स्वीकार किया जाएगा।

यह संग्रहालय खेलों के क्षेत्र में काम कर रहे अकादमीशियनों,छात्रों और युवा खिलाडि़यों के लिए एक शानदार प्रस्तुति होगी।