Earthquake

अंडमान निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भूकंप के झटके

अंडमान निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में बुधवार सवेरे भारतीय समय के अनुसार 8 बज कर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता 6 रिक्टर स्केल थी।

भूकम्प का क्षेत्र निकोबार द्वीप समूह के पास था।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन के नीचे 84 किलोमीटर थी।

अभी तक किसी प्रकार के जान.माल की क्षति की जानकारी नहीं है।

मेप : भारतीय मौसम विभाग के सौजन्य से