International Yoga Day_PM Modi

उत्साह और ऊर्जा से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

International Yoga Day

भारतीय सेना के जवान हिमालय की बर्फीली चोटियों पर योग करते हुए

पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) समारोह देश और दुनिया में उत्साह और ऊर्जा से मनाया गया।

एक ओर जहाँ भारतीय सेना के जवानों ने हिमालय की बर्फीली चोटियों पर योग किया वहीं नौसेना के जवानों ने जहाजों पर योगसन किया।

देश भर में आज 21 जून, 2019 को पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। दुनिया के अनेक देशो से भी योग दिवस समारोह मनाये जाने के समाचार है।

पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day ) का मुख्य समारोह आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से योग दिवस मनाने के लिए देश का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर अपने बात कहते हुए प्रधान मंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं के साथ योग को एकीकृत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मोदी ने कहा कि आज के बदलते समय में बीमारी से बचाव के साथ.साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

प्रधान मंत्री ने आधुनिक योग को ग्रामीण और जनजातीय भूमि पर ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि योग गरीबों को बीमारियों और गरीबी से बाहर निकाल सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day ) का मुख्य कार्यक्रम राजपथ पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि योग मानवता का संदेश फैलाता है और इसे किसी भी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता है।

नेपाल में पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day ) समारोह में प्रधान मंत्री के पी शर्मा ओली और उप प्रधान मंत्री उपेंद्र यादव सहित सैकड़ों योग उत्साहीलोगों ने भाग लिया।

ढाका में बड़े उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day ) मनाया जा रहा है। बंगबंधु स्टेडियम आज सुबह क्षमता से अधिक हजारों योग उत्साही लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यूएई में विभिन्न राष्ट्रीयताओं के लगभग 4000 योग उत्साही लोगों ने अबू धाबी में योग प्रदर्शनों में भाग लिया।

भारतीय सेनाओं ( Indian Army )के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day ) पर हिमालय की बर्फीली और जमा देने वाली ठंड में योग किया वहीं समुद्र में भी जहाजों पर योगासन (Yogasan) करके नौसेना (Indian navy) के बहादुरों ने योग दिवस मनाया।