Former Chief Minister of Maharashtra Manohar Joshi passes away

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी का देहांत

मुंबई, 23 फरवरी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में आज सुबह देहांत हो गया।

उन्होंने हिंदूजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में थे।

मनोहर जोशी 1995 से 99 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। वे शिव सेना के पहले नेता थे जो मुख्यमंत्री बने। शिवसेना के साथ उनका संबंध 40 साल का रहा।

दिवंगत जोशी 2002 से 2004 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। यह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का कार्यकाल था। वह 2006 से 2012 तक राज्यसभा के सांसद भी रहे।

जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के गांव नंदवी ग्राम में हुआ था। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत की और 1967 में वे राजनीति में आए।