Dasmunsi

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रिय रंजन दासमुंशी का देहांत, 9 साल से कोमा में थे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रिय रंजन दासमुंशी सोमवार को देहांत होगया। वे 72 साल के थे। वे 2008 से अपोलो अस्पताल में कोमा में थे। वे 2008 में हुए स्ट्रोक के कारण लकवाग्रस्त होगए थे।

उनका जन्म 13 नवंबर 1945 को बंगाल में चिरीरबंदर में हुआ था जो अब बांग्लादेश में है।

1985 में पहली बार वे केंद्रीय मंत्री बनाये गये थे। दासमुंशी ने लगभग 20 वर्षों तक अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

वह प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल के दौरान संसदीय कार्य मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री थे।उनकी पत्नी दीपा दासमुंशी और पुत्र प्रियादीप दासमुंशी है । दीपा दासमुंसी भी राजनीतिज्ञ हैं।