Rescue

हेलिकॉप्टर दुर्घटना के चार शव बरामद कर लिए गए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम  (ओएनजीसी) ने पुष्टि की है कि मुंबई के ऑफशोर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चार शव बरामद कर लिए गए हैं। ओएनजीसी के पांच कर्मचारियों और दो पायलट को लेकर जा रहा पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Image twitted by  

 खोज और बचाव कार्यों के लिए पांच जहाजों, दो डोर्नियर विमान और दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने ट्वीट में जानकारी दी कि फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस तारसा ने खोज और बचाव कार्य में शामिल हो गए हैं।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय नौसेना और भारत तटरक्षक बल खोज और बचाव कार्यों में सभी संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।