Sarala Devi

गैंगस्टर विकास दुबे की माँ सरला देवी ने कहा उसके बेटे की जान महाकाल ने बचाई

नई दिल्ली, 9 जुलाई। कानपुर के पास आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित गैंगस्टर विकास दुबे की उज्जैन के महाकाल मंदिर से गुरुवार सुबह गिरफ्तारी के बाद  उसकी माँ सरला देवी (Mother sarala Devi) ने कहा कि उसके बेटे की जान महाकाल ने बचाई है। अब उसके साथ सरकार जो करना चाहे वो करें।
कानपुर से हिन्दुस्थान समाचार के अनुसार  टेली​विजन पर बेटे की गिरफ्तारी सुनने के बाद मां सरला देवी (Sarala Devi) ने कहा कि उसकी जान महाकाल (Mahakaal) ने बचाई है। अब उसके साथ सरकार जो करना चाहे वो करें। विकास विधायक बनना चाहता था। इसी चाह में वो अपराध की ओर बढ़ गया। उसने बहुत गलत किया है, पुलिस पकड़ लेने के बाद अब चाहे जो करे।
हर सावन में करता था महाकाल के दर्शन
बेटे विकास की गिरफ्तारी की खबर कानपुर में रहने वाली मां सरला देवी (Mother Sarala Devi)  ने टेलीविजन पर सुनी। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि विकास हर साल सावन के माह में महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जाता था और श्रृंगार करवाता था। भोले बाबा ने उनके बेटे की जान बचाई है। अब सरकार उसके साथ चाहे जो करें।
गुरुवार की सुबह जब वह अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा तो सुरक्षा गार्ड लखन यादव ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करके अज्ञात स्थान पर ले गई। जब वह पुलिस की पकड़ में आया तो अपनी पहचान का खुलासा करने और एनकाउंटर से बचने के लिए जोर से चिल्लाया- ‘मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला’।