Vikas Dubey

गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार किये जाने पर उज्जैन पुलिस को बधाई

भोपाल, 09 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री( MP CM)  शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आज सुबह उज्जैन (Ujjain)  में त्वरित कार्रवाई कर उत्तरप्रदेश निवासी दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे (gangster Vikas Dubey) को  गिरफ्तार किये जाने पर उज्जैन एवं प्रदेश पुलिस को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनकी आज प्रातः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि राज्य सरकार उत्तरप्रदेश सरकार के निरंतर संपर्क में है। अपराधी विकास दुबे (gangster Vikas Dubey) को उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपने के लिए दोनों राज्य सरकार की पुलिस आगामी आवश्यक कार्यवाही कर रही हैं।

विकास दुबे इमेज सोशल मीडिया

कानपुर के पास बिकरू गांव में गोलीबारी में 3 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार गैंगस्टर विकास दुबे (gangster Vikas Dubey) को गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया।

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश ने पुष्टि की कि दुबे को गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया।