Vikas Dubey killed

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार

उज्जैन/भोपाल, 09 जुलाई (हि.स.)। कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर (Gangster) और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या (Killing policemen) का मुख्य आरोपित(Chief accused)  विकास दुबे (Vikas Dubey) मप्र के उज्जैन से गिरफ्तार( arrested )हो गया है।
वह उज्जैन महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakal mandir)में दर्शन करने पहुंचा था। विकास दुबे कानपुर गोलीकांड मुख्य आरोपी है और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी (arrest) की पुष्टि की है।
विकास दुबे (Vikas Dubey) की गिरफ्तारी (arrest)को लेकर दो बातें सामने आ रही हैं। पहली यह कि वह सरेंडर करने के लिए ही यहां आया था और दूसरी उसे महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
 विकास दुबे सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था। वह 250 रुपये का टिकट लेकर अंदर प्रवेश कर रहा था, तभी वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिसकर्मी उसे चौकी लेकर पहुंचे। बाद में उज्जैन एसपी मनोज सिंह दुबे को गिरफ्तार (Arrest) कर कंट्रोल रूम ले गए।
एक जानकारी यह भी सामने आ रही है कि बताया जा रहा कि एनकाउंटर से बचने के लिए विकास दुबे ने खुद सरेंडर किया है। आरोपित विकास दुबे ने महाकाल चौकी पर खुद जाकर कहा कि मैं मोस्टवांटेड हूं, मुझे गिरफ्तार (Arrest) करो।
सीएम शिवराज ने यूपी के मुख्यमंत्री से फोन पर की चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी (Arrest)के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है। मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी।