Manohar Parrikar

गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में देहांत

गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर  का रविवार 17 अप्रैल को 63 साल की उम्र में देहांत हो गया।

वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका अमरीका में इलाज भी हुआ था।

रविवार को शाम गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा  कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर  की स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनको बचाने के उपाय कर रहे हैं।

मनोहर पर्रिकर  केन्द्र में रक्षा मंत्री भी रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर 14 मार्च 2017 से गोवा के मुख्यमंत्री थे। इससे पहले वे 2000 से 2005 तक और 2012 से 2014 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे थे।

उनका जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा में हुआ था।

वे राज्य सभा के सदस्य भी रहे।

उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे  से शिक्षा प्राप्त की थी।