Savitri BaiPhule

सावित्रीबाई फुले को समर्पित है गूगल का डूडल

नई दिल्ली, 03 जनवरी। गूगल ने एक डूडल बनाकर 3 जनवरी का दिन ब्रिटिश राज के दौरान महिलाओं के जीवन उत्थान और समाज सुधार का महान् कार्य करने वाली सावित्रीबाई फुले को समर्पित किया है।

सावित्री बाई फुले का जन्म महाराष्ट के सतारा जिले में 3 जनवरी, 1897 को हुआ था। उनके पिता का नाम खांडोजी नावसे पटेल और माता लक्ष्मी बाई थी।

उनका विवाह महान् समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के साथ हुआ था । सावित्रीबाई ने अपने पति के साथ साथ ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में महिलाओं के अधिकारों में सुधार लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सावित्रीबाई की मृत्यु 10 मार्च 1897 को प्लेग के मरीजों की देखभाल करने के दौरान हुई।