Heat wave

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी  Heat Wave  पड़ रही है।

पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर तथा पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और तेलंगाना में अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य एक से तीन डिग्री ऊपर रहने की संभावना हैं।

मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ के ऊपर कई हिस्सों में , पश्चिम मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ , पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गर्म चलने और भीषण गर्मी  Heat wave बने रहने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू चल  सकती है।

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के हिस्से में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा किन्तु अगले 2- 3 दिन के दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले चार-पांच दिन से उत्तर भारत में आसमान साफ है और बारिश होने के आसार नहीं है।

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों प्रयागराज में 29 मई, 2019 को अधिकतम उच्चतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3 जून तक आसमान साफ रहने का संकेत है।

लू चलने Heat wave , बारिश न होने के कारण क्षेत्र में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।

अनेक स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी गड़बड़ी के कारण 2 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।