Hemant Soren

हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

Hemant Soren sworn in as Chief Minister of Jharkhandहेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने  रांची के  मोरहाबादी मैदान में  29 दिसंबर,2019 को झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इसके साथ हेमन्त सोरेन झारखण्ड राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने।

राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने  हेमन्त सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हेमन्त सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) के  साथ ही,  विधायक आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव तथा सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी (Moharabadi) मैदान स्थित महात्मा गांधी एवं सिदो कान्हू पार्क स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस क्रम में मुख्यमंत्री बच्चों से भी मिले और उनसे हाथ मिला कर उनकी कुशलता जानी।

शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  (Hemant Soren) झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजभवन में नई सरकार के गठन के सम्मान में आयोजित किये गए एट होम कार्यक्रम में शामिल हुए।