If Modi ji comes again, he will not allow elections to be held

अगर मोदी जी फिर से आ गए, तो चुनाव नहीं होने देंगे

भवनेश्वर, 29 जनवरी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आशंका जताते हुए कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव आखिरी चुनाव है। अगर मोदी जी फिर से आ गए, तो चुनाव नहीं होने देंगे। देश में तानाशाही आ जाएगी।

मोदी सरकार लोगों को डरा-धमकाकर अपनी तरफ कर रही है।
संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी अब जनता के ऊपर है।

एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ओडिशा के भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने ओडिशा को पारादीप बंदरगाह, राउरकेला स्टील प्लांट, चिल्का नेवल अकादमी, मंचेश्वर रेल कोच फैक्ट्री, HAL, आर्डिनेंस फैक्ट्री, AIIMS और कई बड़े शिक्षा संस्थान दिए। लेकिन आज पटनायक जी BJP के साथ मिलकर यहां की नैसर्गिक संपत्ति को लुटाने की इजाजत दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से बीजेपी और आरएसएस से दूर रहने की अपील की और आरोप लगाया कि ये जहर हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 45 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ जारी इस महायुद्ध में आप भी अपना योगदान दें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”डर के मारे कोई दोस्ती छोड़ रहा है, कोई पार्टी छोड़ रहा है, कोई गठबंधन छोड़ रहा है, अरे ये कायर लोग रहेंगे तो क्या ये देश बचेगा, क्या ये संविधान बचेगा, क्या ये लोकतंत्र बचेगा? तो यह आपके लिए वोट करने का आखिरी मौका है।