Krishna and Safia

उपचुनावों में राजस्थान में कांग्रेस और हरियााणा में भाजपा जीती

हरियााणा और राजस्थान में हुए उपचुनावों में राजस्थान में कांग्रेस और हरियााणा में भाजपा ने जीत दर्ज की।

राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार शफिया ज़ुबैर ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के  सुखवंत सिंह को 12,228 मतों से हराकर जीत हासिल की।

रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को हुए थे। दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी की मौत के कारण रामगढ़ सीट पर मतदान नहीं हो सका था।

राजस्थान में कांग्रेस ने गुरूवार को रामगढ़ सीट जीतकर 200 सदस्यों वाले सदन में उसके विधायकों की संख्या 100 हो गई है। भाजपा उम्मीदवार के 38.20 प्रतिशत वोटों के मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार ने 44.77 प्रतिशत वोट हासिल किए।

बसपा प्रत्याशी जगत सिंह सहित 20 में से 18 उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गईं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि यह जीत लोगों का विश्वास मत है।

जींद उपचुनाव

हरियाणा में जींद विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

यह पहला मौका है जब भाजपा ने जींद विधानसभा सीट जीती है।

भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल मिड्ढा को 50, 566 वोट मिले।

उपचुनाव की मतगणना के 7 वें दौर की मतगणना में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा लगभग 9330 मतों से आगे रहे।

हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई 27 वर्षीय दिग्विजय चौटाला कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के मुकाबले दूसरे स्थान पर हैं।

इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा की मृत्यु के बाद जींद उपचुनाव हुआ, जहां से स्वर्गीय मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा भाजपा के उम्मीदवार थे।

कांग्रेस ने पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा था।

मीडिया से बात करते हुए मिड्ढा ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पार्टी और मुझे समर्थन दिया। यह उनकी जीत है। इस चुनाव में बड़े नेता भी थे, लेकिन हमने उन्हें भी हराया है।

कांग्रेस ने सुरजेवाला को मजबूत उम्मीदवार मानकर मैदान में उतारा किन्तु वह भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल मिड्ढा के मुकाबले सिर्फ 22,740 वोट हासिल कर पाए।