Ship

भारत ने समुद्र में सुरक्षा को और अधिक सुदृढ बनाया

submarineनौसेना की पश्चिमी कमान के विभिन्न जहाजों और पनडुब्बी की तैनाती 

नई दिल्ली, 20 सितंबर (जनसमा)। भारत अपनी सुरक्षा को समुद्र में और अधिक सुदृढ बना रहा है। इस काम में भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान मौजूदा चुनौतियों के मद्देनजर अनेक कदम उठा रही है। इसके साथ-साथ अरब सागर के तटीय देशो के साथ भी समुद्री सुरक्षा सहयोग को ओर मजबूत किया जारहा है।

भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के दो जहाज, एक पनडुब्बी और दो लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान वर्तमान में पश्चिमी अरब सागर और दक्षिणी भारतीय महासागर में तैनात किए गए हैं।

 A view of the Indian Naval Ship Mumbai that entered Duqm, Oman as part of deployment to the Western Arabian Sea and southern Indian Ocean on Sept 20, 2017. (Photo: IANS/DPRO)

भारतीय नौसेना के जहाज मुंबई और पनडुब्बी शिशुमार ने पश्चिमी अरब सागर में अपनी तैनाती के अंतर्गत मार्ग में कई अभ्यास करते हुए ओमान के डुक्म बंदरगाह में प्रवेश किया।

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी ने लंबी अवधि के बाद विदेशी बंदरगाह में प्रवेश किया है। एक माह की तैनाती में नौसेना दल अरब सागर रिम देशो के साथ निगरानी और सहयोग बढाने के उद्धेश्य से कार्यरत रहेगें।

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस कोच्चि भी दक्षिणी भारतीय महासागर में तैनात रहेगा।