Shyamlal Collage

इंटर कालेज हॉकी : श्याम लाल कॉलेज की खिताबी हैट्रिक

नई दिल्ली, 3 फरवरी | दिल्ली विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का खिताब एक बार फिर श्याम लाल कॉलेज ने अपने नाम किया है। श्याम लाल ने आखिरी मैच में किरोड़ीमल कॉलेज को 5-0 से हराकर लगातर तीसरी बार यह खिताब अपनी झोली में डाला।

इससे पहले 2014-15, 2015-16 में कॉलेज ने यहा खिताब अपने नाम किया था। यह प्रतियोगिता राउंड रॉबिन प्रारूप में खेली जाती है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य रवी नारायण ने अपने संस्थान को खिताबी हैट्रिक पूरी करने पर बधाई दी साथ ही उन्होंने कॉलेज केसहायक प्रोफेसर (खेल) वी.एस. जग्गी को उनके प्रयासों के लिए भी सराहाया है।

गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की टीम दूसरे, किरोड़ीमल कॉलेज की टीम तीसरे और मोती लाल नेहरू कॉलेज की टीम चौथे स्थान पर रही।

— आईएएनएस