Bhasha Sahodari

भाषा सहोदरी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन हंसराज कॉलेज में

भाषा सहोदरी हिंदी द्वारा आयोजित दो दिवसीय छठा अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन 24-25 अक्टूबर 2018 को दिल्ली विश्विद्यालय के हंसराज कॉलेज में होगा।

अधिवेशन मे देश के विभिन्न राज्यों से लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, अधिवक्ता, न्यायधीश शामिल होंगे।

दक्षिण भारत के पांच राज्यों से कई लेखकों के भाग लेने की संभावना है।

भाषा सहोदरी की प्राथमिकता हैं कि दक्षिण में हिंदी के महत्व को स्थापित किया जाये।

छठे अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. सी.पी.ठाकुर, पूर्व न्यायधीश उच्तम न्यायलय श्रीमती ज्ञान सुधा मिश्रा, साहित्यकार श्रीमती मैत्रेयी पुष्पा, सांसद डॉ. उदित राज, मॉरिशस के राजदूत जगदीश्वर गोवर्धन, प्राचार्य हंसराज कॉलेज डॉ.रमा होंगे।

अंतराष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन के चर्चा के विषय हैं:

  1. न्यायपालिका में भारतीय भाषा की भागीदारी
  2. हिंदी को रोजगार से जोड़ने की चुनौतियाँ
  3. भारतीय भाषाओं के सन्दर्भ में बने भाषा नीति

भाषा सहोदरी हिंदी के मुख्य सयोंजक जय कांत मिश्रा ने बताया की भारत के सभी राज्यों से 248 लेखकों को चयनित किया गया हैं, जिनको सम्मानित भी किया जायेगा।