Bajrang Punia

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में बजरंग पूनिया ने रजत पदक जीता

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 65 किग्रा वर्ग में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने रजत पदक जीता।

फ़ाइनल मुक़ाबले में जापान के पहलवान ताकोटो ओटोगुरो ने बजरंग को 16-9 से हराया।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 65 किग्रा वर्ग में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पूनिया को सोमवार रात बुडापेस्ट में फाइनल में युवा जापानी पहलवान ताकोटो ओटोगुरो ने हरा दिया।

विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुशील कुमार अकेले भारतीय हैं, जिन्होंने 2010 में मास्को में 66 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की थी।

उन्नीस वर्षीय ओटोगुरो ने लगातार पूनिया के बाएं पैर पर हमला किया और 16.9 से जीत गया।

उन्नीस साल का ओटोगुरु जापान का सबसे छोटा विश्व चैंपियन बन गया।