Jinping

चीन के राष्ट्रपति ने समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल को खोलने की घोषणा की

चीन ने हांगकांग से मकाऊ और मुख्य भूमि चीनी शहर झुहाई को जोड़ने वाले दुनिया के सबसे लंबे समुद्री क्रॉसिंग पुल काे आवागमन के लिए योल दिया।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आधिकारिक तौर पर समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल को खोलने की घोषणा की

यह पुल हांगकांग को मकाऊ और गुयाङ्ग्डोंग प्रोविन्स  के शहर झुहाई से जोड़ता है।

राष्ट्रपति शी ने मंगलवार को झुहाई में पुल के उद्घाटन समारोह में हांगकांग और मकाऊ के नेताओं के साथ भाग लिया।

पुल अपनी पहुंच सड़कों सहित 55 किमी तक फैला है और इसकी लागत लगभग 20 अरब डॉलर है। इसकी कुल लंबाई का लगभग 30 किमी है जो पर्ल नदी डेल्टा को पार करता है।

जहाजों के आवागमन के लिए बीच में समुद्र के नीचे दो कृत्रिम द्वीपों के बीच 6.7 किमी लंबी सुरंग बनाई गई है।