Mandi

मण्डी पहुंचने पर जय राम ठाकुर का जोरदार स्वागत

जय राम ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के उपरांत पहली बार आज अपने गृह जिला मण्डी आगमन पर घाघस से मण्डी तक सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग उनकी झलक पाने के लिये एकत्रित हुए। लोगों ने जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का शानदार ढंग से
स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर से मण्डी के बीच प्रत्येक किलोमीटर पर लोगों द्वारा बनाए गए स्वागत द्वारों पर रूक कर लोगों का अनुग्रहपूर्वक सम्मान स्वीकार कर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें मण्डी पहुंचने में सात घण्टों से अधिक का समय लगा।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री  महेन्द्र सिंह ठाकुर, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, विधायक सर्वश्री इंद्र सिंह गांधी, रोकश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।