Journalist, writer and speaker Parvez Ahmed is no more

पत्रकार, लेखक और वक्ता परवेज़ अहमद नहीं रहे

नई दिल्ली, 25 दिसंबर। अनुभवी पत्रकार, लेखक और वक्ता परवेज़ अहमद का आज दिल्ली में निधन होगया। वे लगभग 70 साल के थे। उनके निधन की खबर सुनकर उनके मित्र और उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।
उनकी पार्थिव देह को आज शाम आईटीओ कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

Parvez with Eminent Painter M F Hussain

इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी के लेखक, पत्रकार और प्रशंसक मौजूद थे।
स्व. परवेज़ लगभग 50 वर्षों से मीडिया और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय थे ।  उज्जैन निवासी परवेज़ ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था । उन्होंने नवभारत टाइम्स में लम्बे समय तक काम किया और फिर टीवी की पत्रकारिता शुरू की। उन्हें नवभारत टाइम्स में  हिंदी के प्रसिद्ध संपादक स्व. राजेंद्र माथुर और स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह के साथ काम करने का लम्बा अनुभव था।
स्व. परवेज़ का कहानी कहने का अपना अंदाज था। वह एक उदार और सज्जन व्यक्ति थे।
उनकी रचना “मिर्जावाड़ी” उनकी पसंदीदा हिंदी पुस्तकों में से एक है।
स्व. परवेज़ अहमद दिल्ली में मयूर विहार के समाचार अपार्टमेंट में रहते थे।

Image courtesy:  Parvez Ahmed Facebook page