JP Nadda

जे पी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

JP Nadda

जे पी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करते हुए।

जे पी नड्डा (JP Nadda) ने भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी ( Bharatiya Janata Party)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उस समय उनके साथ 6,दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री और निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह भी थे।

इससे पहले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) को आज 20 जनवरी, 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

संगठन के चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने इस अवसर पर उन्हें अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए, जे पी नड्डा (JP Nadda)  ने कहा, भारतीय जनता पार्टी अभी रुकने वाली नहीं है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि यह उन राज्यों तक पहुंचे जहाँ वह सीमित संख्या में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda)के निर्वाचन के अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि  जे पी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता के दौरान पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

मोदी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।