Ashwani Kumar Chopra

पत्रकार और पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन

पत्रकार और पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ( Ashwani Kumar Chopra) का आज शनिवार , 18 जनवरी,2020 को देहांत (died) होगया। वह 64 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने  अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर शोक व्‍य‍क्‍त किया है।

एक ट्वीट संदेश में उन्‍होंने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में चोपड़ा के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि  चोपड़ा एक जन-प्रतिनिधि होने के साथ साथ समाज सेवा से भी जुड़े रहे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक पंजाब केसरी के निदेशक व प्रधान संपादक और पूर्व सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा

( Ashwani Kumar Chopra) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

बघेल ने स्वर्गीय अश्विनी कुमार चोपड़ा ( Ashwani Kumar Chopra) के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

स्व. अश्वनी कुमार का जन्म 11 जून 1956 जालंधर, पंजाब में हुआ था।

वे वर्तमान में देश के प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र पंजाब केसरी के संपादक व निदेशक थे।

चोपड़ा सोलहवीं लोकसभा निर्वाचन 2014 में हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद (Member of Lok Sabha) निर्वाचित हुए थे। वे कैंसर से पीडि़त थे।

18 जनवरी 2020 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।