M. Venkaiah Naidu

एम.वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होगे

नई दिल्ली, 17 जुलाई (जनसमा)।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम.वेंकैया नायडू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के  उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होगे। नायडू दो बार भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और चार बार से राज्यसभा सांसद हैं।

केंद्रीय संसदीय दल की 90 मिनट तक चली बैठक के बाद नायडू के नाम की घोषणा की गई।  अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित  शीर्ष नेता शामिल थे।

नायडू एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं, जिनकी उम्मीदवारी का राजग के सभी नेताओं ने स्वागत किया है।

शाह ने नायडू को मोदी सरकार का सफल मंत्री बताया और कहाकि  नायडू ने शहरी विकास तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय  का दायित्व अच्छी तरह से निभाया।