Waheeda Rehman

मध्यप्रदेश ने वहीदा रहमान को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया

Waheedaमध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ मुम्बई में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) के निवास पर पहुँचीं और उन्हें मध्यप्रदेश शासन के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया।

डॉ. साधौ ने वहीदा रहमान (Waheeda Rehman)जी को सम्मान-स्वरूप 2 लाख रुपये, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पट्टिका सौंपी।इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंकज राग भी उपस्थित थे।

संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने मुम्बई में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को मध्य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया।

अभिनेत्री वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के लिये मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का विशिष्ट वन्य-जीवन और हरियाली उन्हें बहुत पसंद है।