Police

दार्जिलिंग से सुरक्षा बलों काे हटाने के निर्णय से ममता नाराज

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (जनसमा)।   पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के उस फैसले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है जिसमें केन्द्र ने दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्र से केंद्रीय सुरक्षा बलों काे आंशिक रूप से हटाने का निर्णय लिया था।

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र से केंद्रीय सुरक्षा बलों काे आंशिक रूप से हटाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को इस आशय की सूचना राज्य सरकार को दी।

सूचना में केंद्र ने कहा कि सोमवार सुबह से दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों से केंद्रीय बलों की 10 कंपनियों को वापस बुला लिया जाएगा।

राज्य सरकार के प्रशासन की मदद तथा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की पांच कंपनियां पहाड़ियों में रहेंगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है।