Martyr Jawan wife

शहीद जवान की पत्नी ने दिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 हजार रू

बस्तर के शहीद जवान (Martyr Jawan) उपेन्द्र साहू की पत्नी श्रीमती राधिका साहू ने मुख्यमंत्री सहायता कोष (Chief Minister Relief Fund) में 10 हजार रूपए की सहयोग राशि जमा की है।

शहीद जवान स्व. उपेन्द्र साहू एक महीने पहले बस्तर में पूरी बहादुरी से नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

शहीद की पत्नी (Martyr Jawan wife) श्रीमती राधिका साहू ने खुद बस्तर पुलिस अधीक्षक के पास जाकर यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम से जमा की और कहा कि अगर आज मेरे पति होते तो वो भी यही करते।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में 29 अप्रैल, 2020 को शहीद जवान की पत्नी श्रीमती राधिका साहू के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग के लिए मैं निःशब्द हूं और उन्हें सलाम करता हूं।