Rishi Kapoor

दिग्गज  बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन

दिग्गज  बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन होगया। वे 67 साल के थे।

उनका जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ था।

उनकी हालत बिगड़ जाने के कारण उन्हे कल देर शाम एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर (Rishi kapoor) को 2018 में कैंसर का पता चला था और न्यूयॉर्क में लगभग एक साल तक उनका इलाज चला और वे ठीक हो गये थे।

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ न्यूयॉर्क में  रही और उनकी देखभाल करती रहीं थीं।

अपने पिता से मिलने के लिए कई बार अभिनेता पुत्र रणबीर ने अमरीका की कई यात्राएं कीं थीं।

ऋषि कपूर (Rishi kapoor) एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता भी थे।

अपने पिता राज कपूर की 1970 में बनी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर में’ एक बाल कलाकार के रूप में अपनी पहली भूमिका के लिए उन्हें  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।