COVID-19

COVID-19 updates: देश में COVID-19 मामलों की संख्या 33 हजार 184

COVID-19 updates:   देश में COVID-19 मामलों की संख्या 33 हजार 184  हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1010 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है, सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या 23  हजार 648 थी। 8 हजार455 लोगों को ठीक किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई ।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 अप्रैल,2020  की सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 122  लोग कोरोनावायरस (COVID-19) से संकमित हुए हैं।

सबसे अधिक रिकवर करने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 1593  है जबकि दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहाँ 1210 लोग ठीक हो चुके है। इसके बाद  दिल्ली में 1092 लोग रिकवर कर चुके हैं।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 9915  पार कर गई है।

राजस्थान में आज 86 लोग संक्रमित हुए हैं और वहां कुल आंकड़ा 2524 हो गया है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

30  अप्रैल, 2020 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में  COVID-19 के कुल एक्टिव मामले है  :

महाराष्ट्र            7890

दिल्ली                2291

राजस्थान          1640

उत्तर प्रदेश        1585

गुजरात              3368

पश्चिम बंगाल      612

पंजाब                    255

मध्यप्रदेश         1969

केरल                      123

कर्नाटक              297

हरियाणा            83

बिहार                 337

जम्मू कश्मीर   381

आंध्र प्रदेश        1014

अण्डमान निकोबार 18

उत्तराखण्ड         19

झारखण्ड             85

उन्होंने कहा, डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों से पता चलता है कि 20 देशों की संयुक्त जनसंख्या जहां अधिकतम मामले पाए गए हैं, वे भारत की जनसंख्या के लगभग समान हैं और इन देशों ने मिलकर भारत में रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या 84 गुना बताई है।