corona

कोरोना से पीड़ित 31 से 40 साल के युवकों की संख्या सबसे अधिक

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 16 मई, 2020  को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में नाॅवेल कोरोनावायरस  से पीड़ित मरीजों (Corona patients) में 31 से 40 साल के आयु वर्ग के युवकों की संख्या सबसे अधिक है।

सरकार द्वारा जारी सेम्पल सर्वे के अनुसार कोविड-19 (COVID-19) पीड़ितों में सबसे कम संख्या केवल तीन है।

यह सेम्पल सर्वे 2344 कोविड-19 (COVID-19) मरीजों (Patients) पर किया गया था।

  • 91 से 100साल के बीच के  अति वृद्ध पीड़ितों की संख्या केवल 3 है।
  • 81 से 90 साल के वृद्धों की संख्या 10
  • 71 से 80 साल के बीच के बुजुर्गों की संख्या 61
  • 61 से 70 साल के बीच के बुजुर्ग होते मरीजों की संख्या 204
  • 51 से 60 साल के बीच के अर्द्ध बुजुर्गों की संख्या 306
  • 40 से 50 साल के बीच के युवकों की संख्या 383
  • 31 से 40 साल के बीच के युवकों की संख्या 537
  • 21 से 30 साल के बीच के युवकों की संख्या 514
  • 11 से 20 साल के बीच के किशोरों की संख्या 228
    और 10 साल तक के बच्चों की संख्या 98 है।