Stay Home

मोदी ने कहा हमारा मंत्र है, जन कल्याण से जग कल्याण

PM Modiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  ने कहा कि हमारा मंत्र है जन भागीदारी (Public participation) से जन कल्याण  (Public welfare) और जन कल्याण से जग कल्याण (world welfare). हमारा प्रयास सारे संसार के लिए है। .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 27 सितंबर, 2019 को को न्यू यार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए पिछले पाँच सालों में भारत में किये गए विकास कार्यों की गहराई से जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने विश्व सोलर एलायंस (World Solar Alliance) स्थापित करने की पहल की है।

उन्होंने कहा कि भारत हजारों वर्ष पुरानी महान संस्कृति है, जो वैश्विक सपनों को समेटे हुए है। हमारी संस्कृति जीव में शिव को देखती है। आज से तीन हजार वर्ष पूर्व भारत के महान कवि ने विश्व की प्राचीनतम भाषा तमिल में कहा था कि हम सभी स्थानों के लिए अपनेपन का भाव रखते हैं, सभी लोग हमारे अपने हैं, अपनत्व की यही भावना भारत की विशेषता है।

मोदी (Modi) ने कहा कि आज हम पूरे भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  कि 2022 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष का पर्व मनाएगा, तब तक हम गरीबों के लिए 2 करोड़ और घरों का निर्माण करने वाले हैं। साथ ही 5 वर्षों में हम जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाई से जोड़ने वाले हैं।

आतंकवाद की चर्चा करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारी आवाज में आतंक (Terrorism) के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता भी है और आक्रोश भी। आतंकवाद किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की चुनौती है। आतंक के खिलाफ पूरे विश्व का एकमत होना अनिवार्य है।

विश्व शांति के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत ने युद्ध नहीं बुद्ध दिया. पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है।

प्रधान मंत्री ने कहा कि आज विश्व का स्वरूप बदल रहा है। हम सभी के पास अपना विकल्प है। नए दौर में संयुक्त राष्ट्र को नई शक्ति और नई दिशा देनी ही होगी।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद (World Parliament of Religions ) के दौरान विश्व को एक संदेश दिया था। ये संदेश था- सद्भाव और शांति और विघटन नहीं (Harmony & Peace & not Dissension) ।