Id Ul Zuha

ईद उल जुहा के अवसर पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग

दिल्ली में जामा मस्जिद में 12 अगस्त, 2019 को ईद-उल-जुहा (Id Ul Zuha) के अवसर पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की।

इसके अलावा दिल्ली की लगभग सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों का तांता लगा रहा।

उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu ) ने ईद-उल-जुहा (Id Ul Zuha) के पावन अवसर पर हमारे देश के लोगों को बधाई दी है।

एक संदेश में, उन्होंने कहा कि यह पर्व भक्ति, विश्वास और बलिदान  के गुणों का एक गीत है और भ्रातृत्व, करुणा और एकता की भावनाओं को प्रेरित करता है।

 प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने ईद-उल -जुहा (Id Ul Zuha)पर देश को लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ईद-उल-जुहा (Id Ul Zuha) के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि यह त्यौहार हमारे समाज में शांति और प्रसन्नता की भावना को और मजबूत बनाएगा।

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल -जुहा (Id Ul Zuha) की पूर्व संध्या पर देश के नागरिकों को बधाई दी है।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “ईद-उल जुहा (Id Ul Zuha) के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से भारत एवं विदेश में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाईयों एवं बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

ईद-उल -जुहा (Id Ul Zuha) प्रेम बंधुत्व एवं मानवता की सेवा का प्रतीक है। आइये, हम इन सार्वभौमिक मूल्यों के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें जो हमारी समग्र संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।”