Kochi harbour

नौसेना का जहाज मालदीव में फंसे भारतीयों को लेकर कोच्चि बंदरगाह पहुंचा

आइएनएस मगर (INS  Magar)  मालदीव (Maldives) की राजधानी माले से 202 भारतीय नागरिकों के साथ आज मंगलवार 12 मई को शाम कोच्चि बंदरगाह (Kochi harbour) पहुंच गया।

भारतीय नौसेना का यह जहाज मालदीव की राजधानी माले से रविवार 11 मई, 2020 शाम को रवाना हुआ।

मालदीव(Maldives)  से भारतीय नागरिकों को निकालने का अगला चरण इस महीने की 15 तारीख से शुरू होगा।

मालदीव में फंसे करीब 700 भारतीयों को वहां से निकालने के लिए आएनएस जलस्वाा माले बंदरगाह से कोच्चि (Kochi harbour) के लिए रवाना होगा।

भारतीय नौसेना का यह जहाज केवल उन भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाएगा जो केरल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के निवासी हैं।