Rail

बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए शनिवार से नई रेलगाडियां

नई दिल्ली, 12 अगस्त (जनसमा)।  बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को शनिवार से नई रेलगाडियों की सुविधा मिलने जारही है। दिल्ली और मुंबई में उत्तर-पूर्व से जाकर रोजगार करने वालों के लिए एक बडी खुशखबरी है।

इन दोनों महानगरों से उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा अन्य राज्यों के लिए भी नई रेल सेवाएं शुरू होरही हैं।  उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पंजाब, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, गुजरात और जम्‍मू-कश्‍मीर के हजारों यात्री इन रेल सेवाओं से लाभान्‍वित होंगे।

रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु 12 अगस्‍त, 2017 को इन रेल सेवाओं का नई दिल्‍ली से और कुछ रेल सेवाओं को मुंबई से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्‍यम से उद्घाटन करेंगे।

रेल और संचार राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा 13 अगस्‍त, 2017 को गाजीपुर से कुछ रेल सेवाओं का उद्घाटन करेंगे।

रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु 12 अगस्‍त, 2017 को झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं वे नई ट्रेने इस प्रकार है:

  • 22167/22168 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 

ट्रेन का विस्तार: 1810 9/18110 जम्मू तवी-राउरकेला एक्सप्रेस (दैनिक) सम्बलपुर तक

अब यह राजगंगपुर, बामरा और झारसुगुडा स्टेशनों पर पर भी रुकेगी।

  • 2165/22166 भोपाल-सिंगरौली एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो बार): 
  • 22913/22914 बांद्रा (टी)- पटना हमसफर  एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

(13 अगस्त 2017 को रेल मंत्री  सुरेश प्रभु हरी झंडी दिखाएंगे)

  • 22921/22922 बांद्रा (टी) – गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

(13 अगस्त 2017 को रेल मंत्री सुरेश प्रभु हरी झंडी दिखाएंगे)

  • 22434 आनंद विहार (टी) – गाज़ीपुर एक्सप्रेस, 22433 गाजीपुर-आनंद विहार (टी) एक्सप्रेस

आनन्द विहारा (ट) से वाया कानपुर, इलाहाबाद के लिए नई ट्रेन

(13 अगस्त 2017 को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे)

  • 22419/22420 की आवृत्ति में बढ़ोतरी गाजीपुर सिटी-आनंद विहार (टी)

सुहेल देव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन से चार दिन के लिए
(13 अगस्त 2017 को रेल मंत्री राज्य मंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे)

  • 19041/19042 बांद्रा (टी) – गाज़ीपुर सिटी एक्सप्रेस की आवृत्ति में वृद्धि (साप्ताहिक द्वि-साप्ताहिक)।(13 अगस्त 2017 को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे )