Shri Ram Janma Bhoomi Tirtha Kshetra

नृत्यगोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे

नृत्यगोपाल दास (Nrityagopal Das)  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janma Bhoomi Tirtha Kshetra trust) के अध्यक्ष होंगे जबकि विश्व हिन्दू परिषद् के उपाध्यक्ष चंपत राय (Champat Rai) महासचिव बनाये गये हैं। गोविन्द गिरी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष होंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janma Bhoomi Tirtha Kshetra trust) ने आज 19 फरवरी, 2020 को हुई पहली बैठक में सन् 1528 से 1984 के बीच राम जन्मभूमि के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले राम भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज शाम हुई बैठक में  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janma Bhoomi Tirtha Kshetra trust) के पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक रूप से घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव रहे नृपेन्द्र मिश्रा( Nripendra Misra ) राम मंदिर निर्माण समिति प्रमुख बनाये गये हैं। वे मंदिर निर्माण के कामकाज को देखेंगे।

15 सदस्यीय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में धार्मिक और अन्य लोगों के साथ-साथ नागरिक सदस्य भी हैं।

मंदिर निर्माण समिति की अगले महीने एक बैठक होगी जिसमें तारीख के बारे में विचार होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 5 फरवरी, 2020 को संसद में उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश के अनुसार अयोध्‍या में राम मंदिर के निर्माण की निगरानी के लिए ट्रस्‍ट की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्देश के आधार पर मेरी सरकार ने आज ‘ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janma Bhoomi Tirtha Kshetra trust) बनाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी है। ट्रस्‍ट अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर के निर्माण से सम्‍बन्धित सभी निर्णय लेने के लिए स्‍वतंत्र होगा।’’

ट्रस्ट की बैठक में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद देश भर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में संवैधानिक अधिकारियों को उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद दिया।