Bihari Samman_Om Thanvi

ओम थानवी बिहारी सम्मान की निर्णायक समिति के अध्यक्ष मनोनीत

 हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी को प्रतिष्ठित बिहारी सम्मान (Bihari Samman) की निर्णायक समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
फ़ाउंडेशन के निदेशक डॉ सुरेश ऋतुपर्ण ने यह जानकारी दी।
महाकवि बिहारी के नाम पर बिहारी सम्मान (Bihari Samman) पुरस्कार केके बिरला फ़ाउंडेशन की ओर से हिंदी या राजस्थानी में लिखने वाले राजस्थान मूल के लेखकों को दिया जाता है।
डॉ सुरेश ऋतुपर्ण  ने बताया कि अब तक प्रदेश के सत्ताईस विशिष्ट कवि-कथाकर बिहारी सम्मान (Bihari Samman)  पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।
 बिहारी सम्मान (Bihari Samman) में पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति एवं दो लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
 बिहारी सम्मान (Bihari Samman) पुरस्कार  निर्णायक समिति के अन्य सदस्यों में अलका सरावगी (कोलकाता), हेमंत शेष (जयपुर), मुरलीधर वैष्णव (जोधपुर) और हरिराम मीणा (जयपुर) शामिल हैं।
डॉ सुरेश ऋतुपर्ण (दिल्ली) समिति के सदस्य सचिव होंगे।