Netahi

आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे

आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के विचारों से प्रेरित होकर आजाद हिंद सरकार की स्थापना  21 अक्टूबर, 1943 को सिगापुर में की गई थी।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस आज़ाद हिंद सरकार के नेता और अंतरिम भारत सरकार के शासन प्रमुख भी थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर, 2018 को दिल्ली के लाल किला में आज़ाद हिंद सरकार के गठन की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पट्टिका का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।

देश के प्रधानमंत्री अब तक  सिर्फ 15 अगस्त को ही लाल किले पर झंडारोहण करते हैं। अब 21 अक्टूबर को भी लाल किले पर झंडा फहराने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के भतीजे चंद्र कुमार बोस, आईएनए के पूर्व सैनिक लल्ती राम और ब्रिगेडियर आर एस चिक्करा भी उपस्थित रहेंगे।