Partial Lunar Eclipse

आंशिक चन्द्रग्रहण 17 जुलाई को, भारत में दिखाई देगा

आंशिक चन्द्रग्रहण  (Partial Lunar Eclipse) 17 जुलाई को होगा  और  भारत में दिखाई देगा।

इस बार  आंशिक चन्द्रग्रहण  (Partial Lunar Eclipse)  की अवधि  2 घंटा 59 मिनट तक होगी।

आंशिक  चंद्रग्रहण  (Partial Lunar Eclipse)का  ग्रहण काल16 जुलाई,  गुरु पूर्णिमा के दिन  के दिन से शुरू होगा।

इसे एक दुर्लभ योग माना जाता है जो 149 साल बाद हो रहा है। इससे पहले साल 1870 में ऐसा ऐसा योग बना था।

आंशिक चन्द्रग्रहण (Partial Lunar Eclipse) भारतीय समयानुसार 17 जुलाई को तड़के 1 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और 4 बजकर 30 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

इस अवधि में चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा आंशिक चन्द्रग्रहण (Partial Lunar Eclipse)

3 बजकर 1 मिनट पर देखा जा सकेगा।

इस दौरान चन्द्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चन्द्रग्रहण (Partial Lunar Eclipse)  देखा जा सकेगा।

इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा।