Lok Sabha Elections 2019 _Parliament

लोक सभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक दलों की कवायद जारी

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावों के लिए राजनीतिक दलों में कवायद जारी है।

सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक शनिवार शाम को 4 बजे होगी। बैठक के बाद लोकसभा चुनाव  (Lok Sabha Elections 2019)  के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी करने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश का एक स्थानीय राजनीतिक दल ‘अपना दल’ का गठबंधन बीजेपी के साथ जारी है। यह पार्टी उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें से मिर्जापुर सीट से मोदी मंत्रिमण्डल की सदस्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ेंगी।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019)  के पटना में कांग्रेस की नेता सांसद रणजीत रंजन ने जानकारी दी है कि बिहार में महागठबंधन 17 मार्च को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पप्पू यादव गतबंधन का हिस्सा बन जाएंगे।

महाराष्ट्र में प्रकाश अंबेडकर  ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019)   के लिए 37 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

प्रकाश यशवंत अंबेडकर, जिन्हें बालासाहेब अंबेडकर के नाम से जाना जाता है, एक लेखक और वकील भी हैं। वह भारिपा बहुजन महासंघ नामक राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह तीन बार संसद सदस्य रह चुके हैं।

प्रकाश यशवंत अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक बी आर अम्बेडकर के पोते हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि बहुजन समाज पार्टी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में  लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019)  का चुनाव जन सेना के साथ लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि सीटों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है।

उड़ीसा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक-तिहाई महिला उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के लिए 42 प्रतिशत टिकट देना बेहद खुशी की बात है।