First time voter

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान सम्पन्न

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान सम्पन्न होगया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक रिकार्ड 64 प्रतिशत मतदान हुआ।  हावेरी जिले में 5 बजे तक 72.89% मतदान दर्ज किया गया।

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी नेता एस एम कृष्णा ने बेंगलुरु में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। सीएम सिद्धामैया ने चामुंडेश्वरी में अपना वोट डाला। वह चामुंडेश्वरी और बदामी निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।

उडुपी और दक्षिणी कन्नड़ ने 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है।

224 सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगया।

Photo : First time voter showing mark of indelible ink after casting her vote, at Haveri, during the Karnataka Assembly Election, on May 12, 2018.