Rahul Gandhi will take out the 'Bharat Jodo Nyay Yatra' on January 14th 

राहुल गाँधी 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालेंगे

नई दिल्ली, 04 जनवरी। अब राहुल गाँधी 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालेंगे। यात्रा 67 दिन में 6700 किलोमीटर दूरी तय करेगी।

यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सभी नेताओं की सर्वसम्मति से लिया गया कि मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च) तक निकाले जाने वाली राहुल की यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा।
कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे।
राहुल इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।
यह यात्रा 6,700 किमी. की दूरी तय करेगी। यात्रा 67 दिन में पूरी होगी। यात्रा 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप
📍मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)
• मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
• नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
• असम | 833 किमी | 17 जिला
• अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
• मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
• पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
• बिहार | 425 किमी | 7 जिला
• झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
• उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
• छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
• उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
• मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
• राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
• गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
• महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला
बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और मुख्यमंत्री मौजूद थे। वे भी हमारे साथ इम्फाल में रहेंगे।
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने मीडिया से कहा कि जल्द ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की थीम आपको मिल जाएगी।
उन्होंने कहा “जिस तरह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश के लिए प्रभावशाली रही थी, उसी तरह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भी हमारे देश के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी।”