रियो ओलम्पिक (वॉलीबॉल) : चीनी महिलाओं ने सर्बिया को हराया, जीता सोना

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त | चीन ने शनिवार को सर्बिया को 3-1 से हराते हुए रियो ओलम्पिक की महिलाओं की वॉलीबॉल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। चीनी महिलाओं ने माराकानाजिन्हो स्टेडियम में आयोजित फाइलन मुकाबले में 19-25, 25-17, 25-22, 25-23 से जीत हासिल की। चीन ने कुल 94 अंक हासिल किए जबकि सर्बिया की टीम 87 अंक ही हासिल कर सकी।

उधर, अमेरिकी महिलाओं ने नीदरलैंड्स को 3-1 से हराकर कांस्य जीता। अमेरिकी टीम ने 25-23, 27-25, 25-22, 25-19 से जीत हासिल की।                        –आईएएनएस