रियो ओलम्पिक (महिला फुटबाल) : कनाडा ने ब्राजील को हरा जीता कांस्य

साओ पाउलो, 20 अगस्त | रियो ओलम्पिक में महिलाओं की फुटबाल प्रतियोगिता में कनाडा ने ब्राजील को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में कनाडा के लिए 25वें मिनट में डियान रोज ने गोल दागा। इसके पश्चात 52वें मिनट में उनकी साथी खिलाड़ी क्रिस्टीन सिन्क्लेयर ने गोल किया।

इस गोल के साथ कनाडा ने ब्राजील पर 2-0 से बढ़त बनाई। हालांकि, 79वें मिनट में बिएट्रिज ने मेजबान टीम के लिए गोल दागा लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

अपनी इस जीत के साथ कनाडा ने कांस्य पदक हासिल कर लिया है।

महिला फुटबाल में स्वर्ण पदक के लिए माराकाना स्टेडियम में शुक्रवार को हुए मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से मात देकर जीत हासिल की।                 –आईएएनएस