Gold

चीन से तस्करी द्वारा लाया गया 10 करोड़ रु. का सोना जब्त

राजस्व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने चीन से तस्करी द्वारा लाया जारहा दस करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त कर लिया है।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सिक्किम में भारत-चीन सीमा के जरिये चीन से भारत में तस्करी करके लाए जा रहे 10.32 करोड़ रुपये के बराबर का विदेशी मूल का 32 किग्रा. सोना जब्त किया है।

डीआरआई को सूचना मिली कि भारी मात्रा में विदेशी मूल का सोना, जिसे सिक्किम राज्य में भारत-चीन सीमा के रास्ते चीन से भारत में तस्करी करके लाया गया है। वह तस्करी का सोना सिलीगुड़ी के रास्ते कोलकाता ले जाया जाएगा।

यह फोटो पकड़े गए सोने की नहीं है। खबर को समझने के लिए है।

यह भी जानकारी मिली कि इसे तीन व्यक्तियों द्वारा ले जाया जा रहा है जो गंगटोक से सिलीगुड़ी तक किराये के वाहन से यात्रा करेंगे। बाद में इसे रेल द्वारा कोलकाता लेजाया जाएगा।

इस जानकारी के आधार पर फौरी कार्रवाई करते हुए, डीआरआई के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी में पायल सिनेमा के निकट सेवोक रोड पर सख्त चौकसी के दौरान सफेद रंग की एक मारुति वैगन आर को रोका। आरंभिक जांच में जानकारी सही पाई गई। तीनों यात्री महाराष्ट्र के थे और उन्होंने किराये पर यह वाहन लिया था।

जब्त सामग्री का कुल मूल्य 10 करोड़ 52 लाख 91हजार 750 रुपये था। यह पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत में हाल के दिनों में सोने की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।